कीव, रूस ने शनिवार को कहा कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए बेरेजिवका गांव पर कब्जा कर लिया है जहां यूक्रेनी सुरक्षा बल कमजोर पड़ रहे हैं। रूस के इस दावे पर यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस की बहुत बड़ी सेना ने पूर्वी मोर्चे पर एक साल तक लगातार अभियान चलाया है जिससे धीरे-धीरे यूक्रेनी बलों की पकड़ उसके अपने गढ़ों पर ढीली हो गई है।
इस महीने के अंत में युद्ध अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हालांकि केवल एक छोटी सी बस्ती बेरेजिवका पर कब्जा करने से रूस का दोनेत्स्क क्षेत्र में अभियान आगे बढ़ेगा। हालांकि इस पर कब्जा के लिए मॉस्को को सैनिकों और उपकरणों के लिहाज से भारी नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन क्रेमलिन को इससे फायदा हुआ है।
आक्रामक अभियान के तहत रूसी सेना 1 300 किलो के ग्लाइड बम तोपखाने मिसाइलों और ड्रोन की शक्ति से बस्तियों को कुचल देती है फिर इन क्षेत्रों के सैनिकों पर हमला करने के लिए पैदल सेना को भेजती है। रूस दोनेत्स्क और पड़ोसी लुहांस्क के सभी हिस्सों पर नियंत्रण करना चाहता है। ये दोनों क्षेत्र मिलकर यूक्रेन के डोनबास औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण करते हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस के चार क्षेत्रों में शनिवार रात तक 40 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को ने शनिवार रात तक यूक्रेन में 70 ड्रोन भेजे लेकिन उसकी वायुसेना ने 33 ड्रोन नष्ट कर दिये और 37 अन्यत्र गुम हो गए संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम किये जाने के कारण।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common