रोम, ज्लाटन इब्राहिमोविच यूरोप की शीर्ष पांच लीग में 300 गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे फुटबॉलर बन गए ।
इब्राहिमोविच ने यूडिनीस के खिलाफ एसी मिलान के लिये गोल करके यह आंकड़ा छुआ ।
अब उनके मिलान के लिये 73 गोल, इंटर मिलान के लिये 57 गोल, युवेंटस के लिये 23 गोल, पीएसजी के लिये लीग वन में 113 , प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये 18 और ला लिगा में बार्सीलोना के लिये 16 गोल हो गए हैं ।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons