रोनाल्डो चाहते हैं खिताब के बजाय अच्छी शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करे पुर्तगाल

न्यूयॉर्क,  पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मानना है कि उनकी टीम को विश्व कप फुटबॉल के खिताब के बारे में सोचने की बजाय अच्छी शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

            इस 48 टीम के टूर्नामेंट में पुर्तगाल की टीम भी दावेदारों में शामिल है और 41 वर्षीय रोनाल्डो अपना छठा विश्व कप खेलेंगे  जो अर्जेंटीना के प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के साथ सबसे अधिक विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड है।

            रोनाल्डो ने कहा  ‘‘अच्छी शुरुआत करना  पहले और दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना और फिर ग्रुप में पहले स्थान पर रहना महत्वपूर्ण है।’’

            उन्होंने कहा  ‘‘इसके बाद हम केवल एक मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। अच्छी शुरुआत सबसे महत्वपूर्ण है।’’

            पुर्तगाल ग्रुप के में अपना पहला मैच बुधवार को ह्यूस्टन में कांगो के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसकी टीम 23 जून को ह्यूस्टन में ही उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी और 27 जून को मियामी में कोलंबिया के खिलाफ ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच खेलेगी।

            रोनाल्डो ने कहा  ‘‘टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ जब मुकाबला कड़ा हो जाएगा और मनोवैज्ञानिक और शारीरिक थकान अपना असर दिखाने लगेगी  तभी पता चलेगा कि असली चैंपियन कौन हैं।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: