लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जो एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में ईरानी कप मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी।

शुक्ला पिछले कुछ सत्र से बंगाल के मुख्य कोच हैं और टीम रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार गई थी।

बंगाल के 46 वर्षीय पूर्व कप्तान शुक्ला ने 1999 में भारत की ओर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वह आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहे और खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले।

शुक्ला भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ पहली बार कोई भूमिका निभा रहे हैं। देवाशीष मोहंती शेष भारत टीम के गेंदबाजी कोच जबकि मिलाप मेवादा क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: