बेरूत, लेबनान की नौसेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने शनिवार को भूमध्य सागर में एक डूबती नौका से 200 से अधिक शरणार्थियों को बचाया।
सेना ने एक बयान में बताया कि घटना में दो शरणार्थियों की मौत हो गयी।
बयान के अनुसार, नौका में वे लोग सवार थे ‘‘जो लेबनान के समुद्री क्षेत्र को गैरकानूनी तरीके से पार करने की कोशिश कर रहे थे।’’
बयान में बताया गया है कि लेबनानी नौसेना की तीन नौका और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की एक नौका ने 232 शरणार्थियों को बचाया।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)