लेबनान संसद के पूर्व अध्यक्ष हुसैन हुसैनी का निधन

बेरूत, लेबनान की संसद के पूर्व अध्यक्ष और देश में 15 साल से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने वाले 1989 के तैफ समझौते के जनक हुसैन हुसैनी का बुधवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, गंभीर फ्लू की शिकायत के बाद हुसैनी को तीन जनवरी को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके मुताबिक, हुसैनी आईसीयू में भर्ती थे, जहां उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने संकटग्रस्त लेबनान में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है जबकि संसद अध्यक्ष नबीह बेरी ने नया राष्ट्रपति चुनने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाए गए एक सत्र को स्थगित कर दिया।

हुसैनी 1984 से 1992 तक संसद के अध्यक्ष रहे थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: