केरल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए इस महीने ‘जेंडर पार्क’ शुरू हो जाएगा। केरल सरकार ने 300 करोड़ की लागत से तीन टावर जेंडर पार्क खोलने की शुरूआत की है जो राज्य में लैंगिक समानता को बढ़ावा देगा। आगामी 11 फरवरी को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन परिसर का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वह अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार और अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी करेंगे। इसका निर्माण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और संरक्षित एवं निरंतर पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए भी किया जा रहा है जो उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा।
केरल में इस अवसर पर एक जेंडर लाइब्रेरी] जेंडर म्युजियम] एक एम्फीथिएटर और एक कन्वेंशन सेंटर की शुरू करने की भी संभावना है यह सभी चार सुविधाएं राज्य में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए जेंडर पार्क के पहले चरण की रूपरेखा भी तैयार करेगी।
इसकी पुष्टि करते हुए राज्य के स्वास्थ्य] सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास मंत्री के. शैलजा ने कहा कि इस तरह का उपक्रम देश में पहला है। उन्होंने जेंडर पार्क के लिए 26 करोड़ और निम्नलिखित वित्तीय वर्ष के लिए अन्य 15 करोड़ आरक्षित किए हैं।