भोपाल, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता वरूण तोमर ने कुमार सुरेंद्र स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । उत्तर प्रदेश के वरूण ने फाइनल में 241 . 9 स्कोर किया । सेना के श्रवण कुमार उनसे 0.7 अंक पीछे रहे जिन्होंने रजत पदक जीता । सेना निशानेबाजी ईकाई के सागर डांगी ने कांस्य पदक जीता ।
जूनियर पुरूष एयर पिस्टल में हरियाणा के कमलजीत ने पहला स्थान हासिल किया । कर्नाटक के जोनाथन एंटोनी दूसरे और उत्तर प्रदेश के यश तोमर तीसरे स्थान पर रहे ।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common