लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि विकसित भारत की परिकल्पना की आधारशिला बनेगी। मुख्यमंत्री योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की उत्तर प्रदेश में शुरुआत की। यह अभियान 12 जून तक जारी रहेगा। योगी ने इस मौके पर अपने संबोधन में अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिक पहली बार जमीन पर जाकर किसानों के साथ कृषि की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्य करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे।
योगी ने कहा कि यह संवाद कृषि क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो ‘विजन’ दिया है कृषि उसकी आधारशिला बनेगी। उन्होंने कहा कि कृषि के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में क्या कदम उठाये जा सकते हैं इसके लिए कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग के अधिकारी-कार्मिक खेती डेयरी मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को खेती के बारे में आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि किसान उनकी सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं बन पाये थे।
योगी ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि किसान को बीज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का दाम समय पर खाद्य खेत के लिए पानी तकनीक मिट्टी की गुणवत्ता की व्यवस्था कम लागत और अधिक उत्पादकता पर जोर नहीं था।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी प्रधानमंत्री मोदी के शीर्ष एजेंडे में है और देश में 11 वर्ष के अंदर इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है।योगी ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधा में बढ़ोतरी हुई और 15 लाख किसानों के व्यक्तिगत ट्यूबवेल के कनेक्शन मुफ्त में लगाये गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि किसान अपनी आय को बढ़ा रहा है।योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारी चुनौती है क्योंकि मानसून 15 से 20 दिन पहले दस्तकर दे रहा है लेकिन आशंका है कि डेढ़-दो महीने बीच में सूखा रहेगा फिर बारिश आएगी इसलिए उस समय की चुनौती की रणनीति अभी तैयार करनी होगी।
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common