विदेश मंत्री जयशंकर बहरीन के राजा और विदेश मंत्री से मिले

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनामा में बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ़ बिन राशिद अल ज़यानी से मुलाक़ात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की और क्षेत्र में चल रही घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

जयशंकर ने बहरीन सरकार का आभार जताया कि उन्होंने देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की।अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ने बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा से भी मुलाक़ात की और क्राउन प्रिंस व प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफ़ा से भी मिले।

उन्होंने बहरीन के नेताओं तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुँचाया।जयशंकर ने भारत-बहरीन साझेदारी को आगे बढ़ाने में लगातार मार्गदर्शन देने और बहरीन में रहने वाले भारतीयों की भलाई का ध्यान रखने के लिए किंग हमद का धन्यवाद किया।

विदेश मंत्री ने बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने बहरीन के समाज में उनके योगदान की सराहना की और उन्हें भारत और बहरीन के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके सुझाव भी मिले।https://x.com/DrSJaishankar/status/2074189283980701927/photo/4

%d bloggers like this: