विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में पनामा के अपने समकक्ष से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा वास्केज़ के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के लिए भारत के प्रवेश द्वार के तौर पर पनामा के महत्व पर ज़ोर दिया।

बातचीत में व्यापार, कारोबार, विकास साझेदारी, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शिक्षा और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।दोनों मंत्रियों ने बहुपक्षीय मंचों पर आपसी जुड़ाव और तालमेल को मज़बूत करने पर भी विचार-विमर्श किया।https://x.com/DrSJaishankar/status/2079228051905495096/photo/4

%d bloggers like this: