गत 11 जनवरी को बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली एक बच्ची के पिता बन गए हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर एक अधिकारिक घोषणा के तहत बताया कि यह जानकारी आपके साथ साझा कर मैं बहुत रोमांचित हूं। हम आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस बार उनकी निजता का सम्मान कर सकते हैं। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और नए वर्ष में उनके घर में एक बच्ची का जन्म हुआ।