विश्व पर्यावरण दिवस:राष्ट्रपति ने लोगों से दैनिक गतिविधियां पर्यावरण अनुकूल बनाने का किया आग्रह

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह के लिए अपनी दैनिक गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से यह आग्रह किया। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 राष्ट्रपति मुर्मू फिलहाल सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर हैं।  उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम खुद को याद दिलाएं कि हम धरती माता की संताने हैं। अब हमारी बारी है कि हम उस प्रकृति को कुछ लौटाएं, जो हमेशा हमारी जरूरतों और मांगों को पूरा करती है। आइए हम रोजमर्रा के जीवन की गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह भेंट में दें। आइए मिलकर एक हरा-भरा भविष्य बनाएं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: