व्यापारियों के लिए सरकार ने जीएसटी का सरलीकरण किया : ओमप्रकाश धनखड़

जींद (हरियाणा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को दावा किया कि सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए कई काम किए हैं जिनमें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का सरलीकरण शामिल है।

उन्होंने यह दावा जींद में आयोजित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया।

धनखड़ ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी पारदर्शी नीतियों की वजह से आम लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने तरह-तरह के करों के बोझ से छुटकारा दिला एक देश एक टैक्स कानून बनाया, जिससे व्यापारियों का बोझ काफी कम हुआ है और उनको विभिन्न करों के जंजाल से मुक्ति मिली है।

धनखड़ ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गौरव को बढ़ाया है। यह मोदी के नेतृत्व का ही ख्याति है भारत जी-20 का इस साल अध्यक्षता कर रहा है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/O._P._Dhankar#/media/File:Om_Prakash_Dhankhar.jpg

%d bloggers like this: