शबरिमला तीर्थयात्रियों के लिए केएसआरटीसी ने शुरू की विशेष बस सेवा

तिरुवनंतपुरम, केरलम के परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन ने बताया कि केरलम राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने मंडला-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शबरिमला जाने वाले तीर्थयात्रियों के वास्ते विशेष बस सेवा शुरू की है।

मंत्री ने यहां त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के मुख्यालय में स्थापित 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष में केएसआरटीसी के एक आरक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रद्धालु परिवार भक्तों के समूह और विभिन्न संगठन अपनी जरूरत के अनुसार केएसआरटीसी की विशेष किराये वाली बसों की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं। यात्रियों की संख्या रवाना होने का स्थान तारीख समय और यात्रा की अवधि के आधार पर इन बसों की व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के जरिए तीर्थयात्री अपने-अपने क्षेत्रों से सीधे पंबा आवाजाही कर सकेंगे। इन बसों का संचालन केएसआरटीसी के ‘बजट पर्यटन प्रकोष्ठ’ के माध्यम से किया जाएगा।

इसके लिए ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी शुरू की गई है। मंत्री ने बताया कि केएसआरटीसी के विभिन्न डिपो और विशेष सेवा केंद्रों के पास स्थित मंदिरों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की मांग के अनुसार पंबा के लिए विशेष बस चलाई जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि केएसआरटीसी ने तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा के दौरान विश्राम की व्यवस्था भी की है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: