शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है: नीतीश कुमार

पटना, बिहार में हाल में जहरीली शराब पीने से मारे गए आठ लोगों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है।

कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसी घटनाओं को होने से रोकने में सरकार की मदद करें क्योंकि शराब का सेवन “स्वास्थ्य और समाज” के लिए हानिकारक है।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम से इतर कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “हमने राज्य में शराब पर प्रतिबंध इसलिए लगाया क्योंकि शराब एक गंदी चीज है। शराब के दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं जब उसमें कुछ मिलावट की जाती है। मुझे पता है कि राज्य में ज्यादातर लोग शराब पर पाबंदी के पक्ष में हैं। कुछ मुट्ठीभर लोग ही शराब पर पाबंदी का उल्लंघन करते हैं।”

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: