शीबा चड्ढा ने ‘अफगानी स्नो’ की शूटिंग शुरू की

नयी दिल्ली, अभिनेत्री शीबा चड्ढा ने यहां अपनी आगामी परियोजना ‘अफगानी स्नो’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने शनिवार शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी।

चड्ढा ने ‘अफगानी स्नो’ के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ लिखा, “पहला दिन। दिल्ली। ठंड। थकान। आह छोटी खुशियां।”

चड्ढा को आखिरी बार 2022 की कॉमेडी ड्रामा “डॉक्टर जी” में देखा गया था।

‘अफगानी स्नो’ का निर्देशन अंशाई लाल द्वारा किया जा रहा है।

चड्ढा की इंस्टाग्राम स्टोरीज के अनुसार, “अफगानी स्नो’ का निर्माण क्लीन स्लेट फिल्म्ज के बैनर तले कर्णेश शर्मा किया जा रहा है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फिल्म है या वेब सीरीज।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Sheeba_Chaddha#/media/File:Sheeba_Chaddha.jpg

%d bloggers like this: