कोलंबो, संक्रमण की एक और लहर को रोकने के लिए श्रीलंका में एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए कोविड-19 टीका प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
पर्यटन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा ने अप्रैल में डेल्टा स्वरूप के कारण देश में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का सामना करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के क्रमिक अंत के बीच अचानक रविवार को यह घोषणा की।
एक सरकारी बयान के मुताबिक रणतुंगा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी फैसले पर अमल के लिए प्रबंध कर रहे हैं।
जब से श्रीलंका ने एक अक्टूबर को छह सप्ताह का लॉकडाउन हटाया है, सिनेमाघरों, रेस्तरां के खुलने और शादी की पार्टियों को फिर से मंजूरी के साथ जीवन सामान्य होने लगा है।
अप्रैल में डेल्टा स्वरूप के कारण देश में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का सामना करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटा लिया गया है।
पुलिस हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों को लागू करना जारी रखे हुए है। सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध हैं और बड़े पैमाने पर सभाओं को हतोत्साहित किया जाता है।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons