संतोष ट्राफी फाइनल राउंड 21 फरवरी से शुरू होंगे

नयी दिल्ली, संतोष ट्राफी के लिए खेली जा रही राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल राउंड 21 फरवरी से ईटानगर में शुरू होंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को घोषणा की कि सभी मैच गोल्डन जुबली स्टेडियम में खेले जायेंगे।

मेजबान अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मेघालय को 12 टीम को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है। टूर्नामेंट नौ मार्च को खत्म होगा।

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गोवा, असम, सेना और केरल को ग्रुप ए में रखा गया है।

ग्रुप बी में कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, मणिपुर, मिजोरम और रेलवे हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: