संप्रदायवाद, जातिवाद की चुनौतियों से लोगों को निपटना होगा: मुख्यमंत्री विजयन

तिरूवनंतपुरम, केरल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि संप्रदायवाद और जातिवाद की चुनौतियों से लोगों को निपटना होगा।

केरल दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संप्रदायवाद और जातिवाद की चुनौतियों से निपटना तथा भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखना हम पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में अपने बयान में यह भी कहा कि एक नवंबर 1956 को एक नये राज्य के रूप में केरल के अस्तित्व में आने के बाद राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं कल्याण सहित बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहा है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: