सदन ने ऐतिहासिक मतदान कानून को मजबूत करने वाला विधेयक पारित किया

वाशिंगटन, डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को सदन में एक विधेयक पारित किया जो पिछले एक दशक में उच्चतम न्यायालय द्वारा कमजोर किए गए मतदान कानून को मजबूत बनाएगा।

चुनावों में बदलाव के लिए यह विधेयक डेमोक्रेटिक पार्टी के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसे 219 -212 मतों के साथ अनुमोदित किया गया। इसे किसी रिपब्लिकन सांसद का समर्थन नहीं मिला। इसके पारित होने की राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रशंसा की, जिन्होंने कहा कि यह एक “पवित्र अधिकार” की रक्षा करेगा और उन्होंने सीनेट से “इस महत्वपूर्ण बिल को अपनी मेज पर भेजने” के लिए कहा।

लेकिन इस विधेयक को आगे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सीनेट में रिपब्लिकनों के विरोध को दूर करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं, जिन्होंने बिल को “अनावश्यक” और डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा “शक्ति हड़पने” का प्रयास बताते हुए खारिज कर दिया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: