समाजसेवी महावीर बसोया आप में शामिल हुए

कालकाजी के समाजसेवी महावीर बसोया आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में बसोया आप में शामिल हुए। संजय सिंह ने कहा, महावीर जी और उनकी टीम के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से हमारी पार्टी को और मजबूती मिली है। महावीर जी ने कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की। मैं जनता से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि आप लोग गुंडागर्दी के आगे न झुकें। आपको गाली-गलौज और गुंडागर्दी का जवाब अपने वोट की ताकत से देना है। आतिशी ने कहा कि महावीर बसोया जी के शामिल होने से कालकाजी में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी। इस बीच, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच, कई नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। https://x.com/AtishiAAP/status/1881633375481729497/photo/1

%d bloggers like this: