सरदार पटेल जीवित होते तो गोवा पहले ही आजाद हो जाता: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

पणजी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कुछ और समय जीवित रहते तो गोवा 1961 से काफी पहले आजाद हो गया होता। वह मडगांव शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया ने 18 जून, 1946 को पुर्तगालियों के खिलाफ एकजुट होने के लिए सविनय अवज्ञा का आह्वान किया था।
अठारह जून को गोवा क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा लोहिया के बेटे रमेश चंद्र लोहिया और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रमेश चंद्र का अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘गोवा के लोगों ने अनगिनत राजनीतिक तूफान और अशांति का सामना किया, लेकिन समय और सत्ता के बीच सदियों की दूरी के बाद भी न तो गोवा अपनी भारतीयता को भूला है और न ही भारत गोवा को भूला है।’’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ बढ़ता गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कुछ और समय रहते तो गोवा पहले ही आजाद हो गया होता। यही कारण है कि गोवा को आजादी के लिए 1961 तक का समय लगा।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: