सानिया नेहवाल, किदांबी श्रीकांत टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे

भारतीय बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल और किदांबी श्रीकांत आगामी टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि बैडमिंटन स्पर्धा के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो 2020 क्वालीफाइंग विंडो के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। बीडब्ल्यूएफ पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “इस तरह, जबकि योग्यता अवधि आधिकारिक तौर पर संशोधित टोक्यो 2020 योग्यता प्रणाली के अनुसार 15 जून 2021 को बंद हो जाती है, वर्तमान रेस टू टोक्यो रैंकिंग सूची में बदलाव नहीं होगा।”

पीवी सिंधु और एचएस प्रणय महिला और पुरुष एकल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ओलंपिक में पुरुष युगल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: