सिक्किम की शांति राय ने जीता भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन का स्वर्ण पदक

गंगटोक, सिक्किम की शांति राय को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राय को यह पुरस्कार 23 नवंबर को आईएमएफ की वार्षिक आम बैठक के दौरान प्रदान किया गया। राय यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली सिक्किमवासी हैं। आईएमएफ स्वर्ण पदक की शुरुआत 1961 में हुई थी और यह पदक हिमालयी ‘शेरपा’ समेत इस क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां प्रदर्शित करने वाले भारतीय नागरिकों को प्रदान किया जाता है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चयन समिति ने राय द्वारा आठ हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर चढ़ने पर्वतारोहण गतिविधियों के आयोजन एवं संवर्धन में उनके प्रयास समेत पर्वतारोहण अभियानों में उनकी लगातार भागीदारी को सराहा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार आने वाली पीढ़ियों के साहसी लोगों को प्रेरित करने और भारत में इस खेल के विकास में योगदान देने में शांति राय की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: