सीडीएस जनरल अनिल चौहान ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर

रक्षा सहयोग के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया अपनी यात्रा के दौरान, वह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल के प्रमुख जनरल एडमिरल डेविड जॉनसन, उनके रक्षा सचिव श्री ग्रेग मोरियार्टी और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।

सीडीएस ऑस्ट्रेलिया के परिचालन कमांड ढांचे की जानकारी हासिल करने और संयुक्त अभियानों के संभावित रास्तों पर चर्चा करने के लिए फोर्स कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे। जनरल चौहान ऑस्ट्रेलियाई फ्लीट कमांडर और संयुक्त ऑपरेशन कमांडर के साथ भी बातचीत करेंगे। पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, सीडीएस प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कॉलेज का दौरा करने वाले हैं, जहाँ वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियों पर वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे। सीडीएस ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट में एक गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता भी करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव को रेखांकित करती है जो व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत राजनयिक और सैन्य सहयोग को मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्धता साझा करते हैं और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अधिक सहयोग को बढ़ावा देते हैं।

https://en.wikipedia.org/wiki/Anil_Chauhan#/media/File:Anil_Chauhan_Chief_of_Defence_Staff_(CDS).jpg

%d bloggers like this: