पुणे, ओलंपियन भवानी देवी ने 33वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं के व्यक्तिगत साबरे वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भवानी की टीम तमिलनाडु ने महिलाओं के टीम वर्ग में भी केरल को 45 . 34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में भवानी देवी ने केरल की वी सन्नी अलका को 15 . 9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता । इससे पहले उन्होंने पंजाब की जगमीत कौर को 15 . 11 से हराया था जबकि वी सन्नी अलका ने हरियाणा की आखिरी को 15 . 9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी ।
सीनियर महिला फॉइल वर्ग में केरल की राधिका अवाती ने स्वर्ण पदक जीता ।
पुरूषों के फॉइल वर्ग में मणिपुर के हेमाश सनासम ने एसएससीबी के इस्माइल खान को 13 . 12 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया ।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons