सीमावर्ती क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक को लेकर बीएसएफ व बीजीबी ने बीच वार्ता

गुवाहाटी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर रविवार को चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
दोनों पक्षों ने अपराधों पर रोक लगाने और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए सूचना साझा करने पर जोर दिया। असम के धुबरी जिले में बीएसएफ के महानिरीक्षक दिनेश कुमार यादव और बीजीबी के क्षेत्रीय कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद मुर्शिद आलम के बीच बैठक में यह चर्चा हुई।
बयान में कहा गया है कि बीएसएफ और बीजीबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न पहल पर भी चर्चा की गई।
बयान के अनुसार दोनों पक्ष सीमा पर अमन-चैन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सहमत हुए।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: