नयी दिल्ली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ की 39 अनधिकृत कॉलोनियों में 34 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने संबंधी परियोजना को रविवार को मंजूरी दे दी। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “41 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना से अनधिकृत कॉलोनियों के 55,000 लोगों को फायदा मिलेगा।
सिसोदिया ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना’ के तहत नजफगढ़ में 1,607 घरों को मुफ्त सीवरेज कनेक्शन दिये जायेंगे।
उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में 1,799 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इनमें से 725 कॉलेनियों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ दिया गया है जबकि 573 अन्य कॉलोनियों में काम जारी है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons