सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता : स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और बच्चों सहित सभी उपयोगकर्ताओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में मेटा द्वारा आयोजित डिजिटल सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

मंत्री ने यह भी कहा कि फर्जी खातों की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए एक तंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए एक व्यापक डिजिटल सुरक्षा नीति बनाने के लिए माता-पिता, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाजों सहित सभी हितधारकों को शामिल किया जाना चाहिए।

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Smriti_Irani_-_2019.jpg

%d bloggers like this: