स्कॉटलैंड की पूर्व मंत्री निकोला स्टर्जन पार्टी के वित्तीय मामलों में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार

लंदन, स्कॉटलैंड की राजनीति में कई वर्षों तक अपना दबदबा रखने वालीं पूर्व मंत्री निकोला स्टर्जन को उनकी पार्टी के वित्तीय मामलों में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्वतंत्रता की समर्थक स्कॉटिश नेशनल पार्टी के वित्तीय मामलों में गड़बड़ी की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को निकोला को गिरफ्तार कर लिया।

             स्कॉटलैंड की पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय निकोला को स्कॉटिश नेशनल पार्टी के वित्त पोषण और उसके वित्तीय मामलों में चल रही जांच के संबंध में एक संदिग्ध के रूप में हिरासत में लिया गया।

             पुलिस ने कहा, ‘‘ महिला हिरासत में है और पुलिस स्कॉटलैंड के जासूसों से पूछताछ कर रही है।’’ब्रिटेन की पुलिस संदिग्धों का नाम तब तक नहीं लेती, जब तक उन पर आरोप नहीं लगाया जाता। बीबीसी और अन्य मीडिया संस्थानों ने गिरफ्तार महिला की पहचान निकोला के रूप में की है। उनकी पार्टी ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: