स्थानीय स्तर पर टिपरा मोथा के साथ समझ कायम हो सकती है: येचुरी

अगरतला, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हालांकि टिपरा मोथा के साथ कोई चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं है, लेकिन आदिवासी पार्टी के साथ स्थानीय स्तर पर कुछ समझ कायम हो सकती है, जो त्रिपुरा के मौजूदा चुनावों में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरी है।

येचुरी ने हालांकि, विश्वास जताया कि वाम-कांग्रेस गठबंधन अपने दम पर चुनाव जीतेगा और “त्रिशंकु विधानसभा” नहीं होगी।

येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्थानीय स्तर पर कुछ समझ बन सकती है, लेकिन टिपरा मोथा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं है।’’

पूर्वोत्तर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने से रोकने के लिए वाम दल ने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

टिपरा मोथा, राज्य के एक पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा बनाई गई एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जो 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: