स्मृति दिवस पर इजराइल के प्रधानमंत्री के दौरान लोगों ने व्यवधान उत्पन्न किया

यरूशलम, इजराइल में स्मृति दिवस के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान उत्पन्न किया।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भाषण के दौरान एकजुटता का आह्वान किया। उनके भाषण के दौरान कम से कम दो लोगों ने नारेबाजी की और उन्हें देश के लिए एक संभावित खतरे के रूप में बताया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोग कौन थे।

बेनेट ने अपने भाषण में लोगों से राष्ट्रीय एकता बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाइयों और बहनों, हमें एक साथ मिलकर रहना होगा। परस्पर विरोधी जनजातियों के रूप में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: