स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने पर डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे चर्चा

नयी दिल्ली, कोविड-19 महामारी से निपटने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को ‘बेहतर बनाने’ के उपायों के संबंध में डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह विचार-विमर्श करेंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की 74वीं क्षेत्रीय समिति का सत्र 6-10 सितंबर तक नेपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो इस क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ के शासी निकाय की वार्षिक बैठक है।

बयान में कहा गया है कि बैठक में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस, क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्र के सदस्य देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां, साझेदार, दानदाता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: