हमें भरोसा कि ट्रंप विवादित क्षेत्र में चीन को रोकने के लिए सैन्य गश्त जारी रखेंगे : फिलीपीन

मनीला, अमेरिका में फिलीपीन के राजदूत जोस रोमुअलडेज ने सोमवार को भरोसा जाताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया प्रशासन विवादित दक्षिण चीन सागर में सैन्य गश्त जारी रखेगा और पूर्वी एशियाई देश में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने पर बनी सहमति की दिशा में आगे बढ़ेगा क्योंकि क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाइयों पर चिंताएं बढ़ रही हैं।

रोमुअलडेज ने नए ट्रंप प्रशासन के राजनयिक रक्षा और कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका संभवतः फिलीपीन की सेना के आधुनिकीकरण में अपना सहयोग जारी रखेगा जो विवादित जल क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने में अग्रणी है। रोमुअलडेज ने मनीला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विदेशी संवाददाताओं से कहा ‘‘यह सब बना रहेगा। मुझे इसका पूरा भरोसा है।’’

रोमुअलडेज ने कहा कि ट्रंप और फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच वाशिंगटन में बैठक की रूपरेखा तय की जा रही है और यह बैठक जल्द हो सकती है। रोमुअलडेज के बयान पर चीन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप की ‘‘अमेरिका प्रथम’’विदेश नीति और दुनिया भर में वाशिंगटन द्वारा की जा रही विकास सहायता और सुरक्षा सहायता बंद करने के कदमों ने उनके नए कार्यकाल में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को लेकी चिंताएं पैदा हो गई हैं। रोमुअलडेज ने कहा कि विवादित जल क्षेत्र में निर्बाध आवागमन और उड़ान के खतरों से निपटने में फिलीपीन की मदद करने से अमेरिका और अन्य सहयोगी और मित्र देशों को लाभ होगा जो मनीला के साथ अपने रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: