हरियाणा के प्रत्येक जिले में साइबर अपराध थाने खोले जाएंगे : अनिल विज

चंडीगढ़, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में साइबर अपराध थाने खोले जाएंगे।

मंत्री ने कहा, ‘‘साइबर अपराध थानों में प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया जाएगा ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा इन साइबर थानों में आईटी पेशेवरों को भी नियुक्त किया जाएगा जिसके लिए पदों के सृजन का काम जल्द ही किया जाएगा।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने यहां गृह और पुलिस विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया।

विज ने अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले अन्य अहम स्थानों समेत प्रत्येक शहर में एचडी/नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए ताकि अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिले।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: