हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत

मंडी (हिमाचल प्रदेश), चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर रविवार को एक कार हादसे में राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर फिसलते हुए क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल की लोहे की छड़ों में फंस गया।

             पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पर्यटक जयपुर से मनाली जा रहे थे। मारे गए लोगों की पहचान जयपुर के निवासी भूपेन्द्र चौधरी और अरिहंत छाजरे के रूप में हुई है।

             पुलिस ने बताया कि घायल लक्ष्मण की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: