हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, गृह विभाग अपने पास ही रखा

रांची,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया  जबकि कारागार सहित गृह  कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी।

                कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त  जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति(एसटी)  अनुसूचित जाति(एससी)  पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किये गए।

                राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम  रोजगार एवं प्रशिक्षण  जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य  चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया।    मुख्यमंत्री ने कार्मिक  प्रशासनिक सुधार  पथ निर्माण  भवन निर्माण विभाग अपने पास ही रखे हैं और इन्हें वितरित किया जाना अभी बाकी है।

                 झारखंड में  हेमंत सोरेन सरकार में कुल 11 विधायकों ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: