महाराष्ट्र की जनसंख्या 12.93 करोड़ होने का अनुमान: आर्थिक सर्वेक्षण

मुंबई,  महाराष्ट्र की जनसंख्या एक मार्च 2026 तक 12.93 करोड़ होने का अनुमान है  जो 2011 की जनगणना में दर्ज आंकड़े (11.24 करोड़) की तुलना में बढ़ी है। 

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार  राज्य अब जन्म दर में गिरावट और बढ़ती उम्र की आबादी वाले नए जनसांख्यिकीय चरण से गुजर रहा है।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार  भारत की कुल 121.09 करोड़ जनसंख्या में महाराष्ट्र का हिस्सा 9.3 प्रतिशत था। 

राज्य विधानमंडल में बृहस्पतिवार को पेश किए गए महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार  महाराष्ट्र में जनसंख्या घनत्व 2011 में 365 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था  जो मार्च 2026 तक बढ़कर अनुमानित 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया है।

2026 में अनुमानित 12.93 करोड़ की जनसंख्या में 6.73 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिलाएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार  ग्रामीण जनसंख्या लगभग 6.55 करोड़ और शहरी जनसंख्या लगभग 6.38 करोड़ होने का अनुमान है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: