मुंबई महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगियों के लिए राज्य में सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार का चयन चुनौती बन सकता है क्योंकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले सहित सहयोगी दलों के नेता इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। भोसले 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने सोमवार रात उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। पूर्व सांसद को सतारा लोकसभा सीट पर पार्टी की तरफ से का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सतारा जिला इकाई के अध्यक्ष पुरूषोत्तम जाधव भी हालांकि सतारा से टिकट चाहते हैं। जाधव ने कहा कि चूंकि उनकी पार्टी (अविभाजित शिवसेना) परंपरागत रूप से इस सीट से चुनाव लड़ती रही है, इसलिए वह इस संसदीय क्षेत्र के लिए महायुति की स्वाभाविक पसंद हैं। भोसले के साथ अपनी मुलाकात पर बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “मैं उदयनराजे भोसले से मिला और हमने बातचीत की। पार्टी द्वारा (उम्मीदवारों की) सूची जारी करने के बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी।” भोसले पहले अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में थे और उसके उम्मीदवार के रूप में दो लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि,…
Author: NDT Reporter
राजद ने लालू को लोकसभा उम्मीदवार, नये सहयोगी तय करने के लिए अधिकृत किया
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों…
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना
अयोध्या, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को दो…
भारतीय गुट के नेता जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए…
2024 लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर बीजेपी और पीएमके सहमत
भारतीय जनता पार्टी और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के बीच तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर सहमति…
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और…
पीएम मोदी 21 और 22 मार्च को भूटान का दौरा करेंगे
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सूचित किया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 मार्च 2024 तक…
प्रगति मैदान सुरंग 18 अप्रैल तक मरम्मत कार्यों के लिए आधी रात से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि प्रगति मैदान…
दिल्ली में लाल बत्ती उल्लंघन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में लाल बत्ती उल्लंघन…
संजय सिंह ने दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा से सांसद…