मेलबर्न, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार इस श्रृंखला के बाकी मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘एडिलेड दूसरे टेस्ट मैच जबकि ब्रिस्बेन तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हर बार की तरह मेलबर्न में होगा जबकि नए साल पर दोनों टीम सिडनी में अंतिम मैच खेलेंगे।’’ एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा मैच दिन रात्रि का होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अगले सत्र का कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन वह इस महीने के आखिर तक अंतिम घोषणा कर सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत इस साल नवंबर में हो सकती है। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी। इससे पहले 1991-92 में भारतीय टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता था। इन दोनों देश के बीच 2020-21 में खेली गई श्रृंखला से पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने पर्थ को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी। क्रेडिट : प्रेस…
Author: NDT Reporter
कर्नाटक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित अनेक पहल कर रहा है चुनाव आयोग
बेंगलुरु, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि लोगों को मतदान केंद्रों का पता लगाने के वास्ते मतदाता पर्चियों पर अंकित क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई पहल की जा रही हैं। इनमें मतदाता हेल्पलाइन, ‘अपने उम्मीदवार को जानिए’, मतदान केंद्रों पर पार्किंग की सुविधा आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शामिल है। आयोग मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से कई सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ के साथ भी साझेदारी कर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता डॉ चंद्रशेखर कंबार और पैरालंपियन गिरीश गौड़ा को अपने साथ जोड़ा है। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि निर्वाचन आयोग ने 58,834 मतदान केंद्रों में से करीब 5,000 की पहचान की है जिनमें विशेष रूप से शहरी और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के मतदान केंद्र हैं, जहां पहले के चुनावों में बहुत कम मतदान प्रतिशत देखा गया है। क्रेडिट :…
केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पारदर्शिता से काम कर रहीं : सैनी
चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और हरियाणा की…
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पालक्कड़ में विशाल रोड शो किया
पालक्कड़ (केरल), लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा केरल…
अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत का भरोसा जताया रीजीजू ने
ईटानगर, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता किरेन रीजीजू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर उनके…
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से टेलीफोन पर बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 मार्च, 2024 को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ…
ईसीआई ने चुनावी बांड पर नई तारीख जारी की
भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी बांड पर ताज़ा डेटा जारी किया है। “राजनीतिक दलों से प्राप्त…
एस जयशंकर 23 मार्च से 27 मार्च तक सिंगापुर, फिलीपींस और मलेशिया का दौरा करेंगे
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस…
भारत-मालदीव उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की तीसरी बैठक माले ई में आयोजित हुई
भारत-मालदीव उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की तीसरी बैठक 17 मार्च 2024 को माले में आयोजित की…
दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय ने मतदाताओं को डराने-धमकाने की जांच के लिए उड़न दस्ते और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाओं की जांच के लिए…