Blog
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश के आसार
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।आईएमडी ने दिन के समय राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100…
बाबर को फिर कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है पाकिस्तान: सूत्र
लाहौर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया है और उसे लगता है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर टीम की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। पिछले साल भारत में एकदिवसीय विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाने के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। मसूद को जहां टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो वहीं शाहीन को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। पीसीबी थिंक टैंक के सूत्रों ने कहा कि बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण बाबर फिर से टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘‘मजेदार बात यह है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बोर्ड के अध्यक्ष में बदलाव के साथ ही पदाधिकारियों ने टेस्ट और टी20 प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने की शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा खो दिया है।’’सूत्र ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि बाबर अब कुछ तेवर दिखा रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘‘बाबर से यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या वह फिर से कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कुछ आशंकाएं जताई हैं। जाहिर है कि वह बोर्ड अध्यक्ष से कुछ आश्वासन चाहते हैं।’’ जका अशरफ जब पीसीबी अध्यक्ष थे तो विश्व कप के तुरंत बाद बाबर को सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम के कप्तान का पद भी छोड़ने का विकल्प चुना। बाबर 2020 से सभी प्रारूपों में टीम के कप्तान थे लेकिन एशिया कप और विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। क्रेडिट…
लोकसभा चुनाव: शिवसेना छोड़ कर राकांपा में शामिल हुए शिवाजीराव अधलराव शिरूर से लड़ेंगे चुनाव
पुणे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शिवसेना छोड़ कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल…
लोकसभा चुनाव: बिहार में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह शामिल
पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन…
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने फिलिपिनो चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए भारत को धन्यवाद दिया
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर ने 6 मार्च को अदन की खाड़ी में हौथी…
दिल्ली में जारी रहेगी कल्याण योजना: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा…
बीआरओ लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा सड़क को जोड़ता है
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 25 मार्च, 2024 को लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा सड़क को जोड़ा।…
पीएम मोदी ने बेल्जियम के पीएम से टेलीफोन पर बातचीत की
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेल्जियम के प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ टेलीफोन…
केंद्र जम्मू-कश्मीर में AFSPA हटाने पर विचार करेगा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार…
केजरीवाल ने जेल से जारी किया दूसरा आदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…