दिल्ली में जारी रहेगी कल्याण योजना: दिल्ली सरकार 

दिल्ली सरकार के योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजना और सब्सिडी दिल्ली में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें झूठी हैं कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ऐसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

राय द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है: “मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी प्रभावित नहीं होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा वर्तमान में दी जाने वाली सभी सार्वजनिक सेवाएँ, सामाजिक कल्याण योजनाएँ और सब्सिडी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। लोगों को इस संबंध में किसी भी भय फैलाने वाली और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होना चाहिए।”

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।

PC:https://en.wikipedia.org/wiki/Arvind_Kejriwal#/media/File:Arvind_Kejriwal_2022_Official_Portrail.jpg

%d bloggers like this: