Blog
झारखंड के राज्यपाल ने सीएए लागू किये जाने का स्वागत किया
रांची, झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता है जो किसी को भी उनकी इच्छा के अनुरूप जब चाहे आने और जाने की अनुमति दे। कानून के विरोध के बारे में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी नई चीज पर शुरुआत में सवाल उठाया जाता है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता, जहां कोई भी आ सके और बाहर जा सके। हमें इसे सुव्यवस्थित करना होगा। यह (सीएए का कार्यान्वयन) उस दिशा में एक अच्छा कदम है।’’ राधाकृष्णन ने कहा कि अवैध प्रवास को रोकना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आबादी पहले से ही 140 करोड़ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को देखने के बाद इसे लागू किया जाना चाहिए।’’ सीएए के कार्यान्वयन के लिए नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया, जिससे 31…
पंत आईपीएल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित, शमी और प्रसिद्ध टूर्नामेंट से बाहर
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऋषभ पंत को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया। पंत को एक साल से भी अधिक समय पहले एक दर्दनाक कार दुर्घटना में काफी चोटें लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पंत विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद 22 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पिछले साल विश्व कप फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर गुजरात टाइटंस के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रूड़की में पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद 14 महीने के विस्तृत रिहैबिलिटेशन और उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।’’ पंत पिछले साल आईपीएल नीलामी के दौरान कैपिटल्स के अधिकारियों के साथ मौजूद थे और दुर्घटना के बाद से वह एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लग गई थी जिसके कारण कलाई और टखने में फ्रैक्चर के अलावा उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी। शमी एड़ी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इस साल सितंबर से पहले उनकी वापसी की उम्मीद नहीं है। बीसीसीआई ने कहा,…
खट्टर का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
नयी दिल्ली/चंडीगढ़, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी विधायक सुभाष सुधा और जे पी दलाल ने घोषणा की कि सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी (54) को खट्टर का करीबी माना जाता है। वह खट्टर की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब मौजूद थे। नेता चुने जाने के बाद सैनी ने खट्टर और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘सर्वसम्मति’ से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया। देब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व में शुरू हुए हरियाणा के विकास कार्यों को वह आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जायेंगे।’’ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और पिछले साल अक्टूबर में ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस बदलाव को ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा गया था। राज्य में सबसे अधिक आबादी जाट समुदाय की है। माना जाता है कि इस समुदाय का वोट कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)…
अपनी विरासत संजोकर नहीं रखने वाला देश अपना भविष्य भी गंवा देता है: मोदी
अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जो देश अपनी विरासत को संजोकर नहीं…
उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत की शुरुआत, एक को विस्तार, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की…
जाति आधारित जनगणना कराना हमारी पार्टी की गारंटी: जयराम रमेश
नंदुरबार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में कहा कि जाति…
आतिशी ने मुख्य सचिव को 15 मार्च तक दिल्ली जल बोर्ड से शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने 42 विधायकों की दिल्ली जल बोर्ड…
डीआरडीओ ने मिशन दिव्यास्त्र का सफलतापूर्वक संचालन किया, पीएम मोदी ने उपलब्धि की सराहना की
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ…
पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। मोदी…
जेएनयू में छात्र संघ चुनाव 22 मार्च को होंगे
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव 22 मार्च को होंगे। चुनाव के नतीजे 24…