Blog
शाहजहां शेख को सात दिनों में गिरफ्तार किया जाएगा: टीएमसी प्रवक्ता
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी पार्टी नेता शाहजहां शेख को सात दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीएमसी नेता का यह बयान कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के तुरंत बाद आया है कि शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। घोष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बारे में अभिषेक बनर्जी की बात सही है। मामला अदालत के कानूनी पचड़े में फंसा हुआ था। विपक्ष इस मौके का फायदा उठाकर राजनीति कर रहा था। मामले को स्पष्ट करने और पुलिस को कार्रवाई की आज इजाजत देने के लिए उच्च न्यायालय को धन्यवाद। शाहजहां को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को दावा किया था कि कानूनी उलझनों और पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर रोक के कारण शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अदालत ने निर्देश दिया कि शाहजहां, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, राज्य के गृह सचिव को महिलाओं के यौन उत्पीड़न और आदिवासियों की जमीन हड़पने के आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेकर शुरू किये गए मामले में पक्षकार बनाया जाए। कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमा पर स्थित नदी तटीय संदेशखालि क्षेत्र में फरार शाहजहां और उसके समर्थकों के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। गत पांच जनवरी को संदेशखालि में शेख के आवास पर छापेमारी के लिए गई ईडी टीम पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था। शेख तब से फरार है। शाहजहां और उसके समर्थकों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर संदेशखालि में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। क्रेडिट…
मुकदमे का सामना करेंगे तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी : मद्रास उच्च न्यायालय का आदेश
चेन्नई, मद्रास उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी को आरोपमुक्त करने का भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय का आदेश सोमवार को रद्द कर दिया और मंत्री को मुकदमे का सामने करने का निर्देश दिया। न्यायाधीश ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करने वाले विधायक और मंत्री आपराधिक मुकदमों को जल्द से जल्द निपटाने लगें, तो आपराधिक न्याय की वैधता खत्म हो जाएगी और जनता का विश्वास डगमगा जाएगा। न्यायाधीश ने कहा कि जनता को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि इस राज्य में किसी नेता के खिलाफ मुकदमा आपराधिक न्याय प्रणाली का मजाक उड़ाने के अलावा और कुछ नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि संविधान के तहत एक संवैधानिक अदालत यह सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है कि ऐसी चीजें न हों। यह मामला 2006 से 2011 के बीच द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की पिछली सरकार के दौरान तमिलनाडु आवासीय बोर्ड के तहत एक आवास के आवंटन को लेकर मंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने कहा कि तमिलनाडु के निर्वाचित संसद सदस्यों और विधानसभा सदस्यों से संबंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त विशेष अदालत को 26 मार्च या उससे पहले – आज से एक महीने के अंदर सुनवाई फिर से शुरू करनी चाहिए। न्यायाधीश ने कहा कि निचली अदालत जहां तक संभव हो, दिन-प्रतिदिन सुनवाई करेगी और 31…
साउथ कैरोलाइना में ट्रंप से हार ‘‘कहानी का अंत नहीं’’: निक्की हेली
ट्रॉय (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार मिलने के बाद कहा कि वह अब भी मुकाबले में बनी हुई हैं और ‘‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।’’ साउथ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने हेली को शनिवार की हार के बाद मुकाबला से अपना नाम वापस लेने की सलाह दी लेकिन हेली इसे अनसुना कर रविवार को मिशिगन रवाना हो गईं, जहां मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होने हैं। ट्रंप से हार मिलने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में हेली के प्रचार अभियान दल ने कहा कि साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर ने केवल जमीनी स्तर के समर्थकों से 10 लाख अमेरिकी डॉलर जुटा लिए हैं लेकिन शक्तिशाली कोच नेटवर्क की राजनीतिक शाखा ‘अमेरिकन फॉर प्रॉस्पेरिटी’ (एएफपी) ने हेली के प्रचार अभियान के लिए अपना समर्थन रविवार को वापस ले लिया। हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया है। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप आयोवा,…
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए रामास्वामी, क्रिस्टी नोएम के बीच कांटे की टक्कर
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में दक्षिण डेकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम और भारतीय मूल के जैव प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी के बीच कांटे की टक्कर है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉंफ्रेंस’ (सीपीएसी) में हुए एक मतदान में क्रिस्टी और रामास्वामी, दोनों को 15-15 प्रतिशत मत मिले। नतीजों की घोषणा शनिवार को संपन्न हुई इसकी चार दिवसीय बैठक के बाद की गई। रामास्वामी (38) का जन्म सिनसिनाटी में हुआ था। वह भारतीय प्रवासी दंपति की संतान हैं। रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद के लिए इस साल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन जनवरी में आयोवा में हुए मतदान में चौथे स्थान पर रहने के साथ वह इस दौड़ से बाहर हो गये थे। वहीं, 52 वर्षीय नोएम 2018 में दक्षिण डेकोटा की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। ट्रंप ने उनका नाम समर्थन किया था। कोविड-19 महामारी के दौरान, टीकाकरण और मास्क पहनने के लिए राज्यव्यापी आदेश जारी करने से इनकार करने को लेकर वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के केंद्र में रही थीं। …
मरयम नवाज बनीं पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री
लाहौर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज सोमवार को देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं, उन्हें पंजाब प्रांत के लिए इस पद पर निर्वाचित किया गया है। पीएमएल-एन की 50-वर्षीया वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरयम ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई)-समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बहिर्गमन के बीच मुख्यमंत्री पद का चुनाव जीता। प्रांतीय विधानमंडल में अपने पहले भाषण में मरयम ने ईश्वर, अपने पिता नवाज शरीफ, चाचा शहबाज शरीफ और उन्हें वोट देने वाले जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। मरयम ने कहा कि वह उस पद पर बैठकर खुश हैं, जहां उनके पिता बैठते थे। नवाज़ शरीफ़ की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरयम ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि कार्यालय कैसे चलाना है।” उन्होंने कहा, ”आज सूबे की हर औरत एक महिला मुख्यमंत्री को देखकर गर्व महसूस कर रही है।” पीएमएल-एन नेता ने कहा कि उन्होंने जेल में कैद होने जैसा कठिन समय देखा है, लेकिन उन्हें मजबूत बनाने के लिए वह अपने विरोधियों की आभारी हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार का जिक्र करते हुए कहा, ”लेकिन मैं बदला नहीं लूंगी।” मरयम को 220…
सड़क निर्माण में नवीनतम प्रौद्योगिकी पर चर्चा को आईआरएफ का दो दिन का सम्मेलन 29 फरवरी से
नयी दिल्ली, सड़क सुरक्षा पर वैश्विक निकाय ‘इंटरनेशनल रोड फेडरेशन’ (आईआरएफ) दुनियाभर में सड़क निर्माण की…
”अनुचित कपड़े” पहने हुए किसान को मेट्रो सेवा का उपयोग करने से रोका; सुरक्षा पर्यवेक्षक बर्खास्त
बेंगलुरु, बेंगलुरु मेट्रो ने एक किसान को अनुचित कपड़े पहने होने के कारण उसे ट्रेन सेवाओं…
दिल्ली के एलजी ने सीएम केजरीवाल से आयुष्मान भारत योजना लागू करने को कहा
राज निवास के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री…
नरेंद्र मोदी ने राजकोट, बठिंडा, रायबरेली, कल्याणी और मंगलागिरी में 5 एम्स राष्ट्र को समर्पित किए
भारत के तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे और सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक…
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का 5वां संस्करण राजस्थान में शुरू हुआ
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का…