Blog
कुत्ते के काटने और 50 टांके लगने के बाद विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं एलिसा हीली
मुंबई, आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने बुधवार को खुलासा किया कि स्टैफोर्डशर टेरियर प्रजाति के कुत्ते के पालतू बच्चों के काटने से उनके दाहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली गंभीर रूप से चोटिल हो गयी थी जिसके बाद इसकी एक सर्जरी की गयी और 50 टांके लगाये गये। इस घटना को करीब दो महीने हो गये हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज हीली का कहना है कि वह मैदान में वापसी के लिए उत्साहित हैं। वह टेस्ट और सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान हैं और विकेटकीपिंग भी करेंगी। अक्टूबर में हीली स्टैफोर्डशर टेरियर प्रजाति के कुत्ते के दो पालतू बच्चों को अलग करने की कोशिश कर रही थीं तभी उनके हाथ में यह गंभीर चोट लगी। वानखेडे स्टेडियम में मीडिया बातचीत के दौरान 33 वर्षीय हीली ने कहा कि वह अब भी इस ऊंगली में कुछ भी महसूस नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, ‘‘ऊंगली वैसे ठीक है। पर अब भी मैं दाहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली के अंदर कोई संवेदन महसूस नहीं कर सकती। लेकिन खेल में वापसी करना अच्छा है। मैंने घर पर बैठकर महिला बिग बैश लीग देखी, मुझे क्रिकेट की कमी खल रही थी इसलिये यहां आकर विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। ’’ इस घटना से पहले हीली ने सिडनी सिक्सर्स के लिए महिला बिग बैश लीग में महज एक मैच ही खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘ऊंगली अब ठीक है और हां मैं कल विकेटकीपिंग करूंगी जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। ’’ क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट…
स्टोन क्रशर बंद होने को लेकर भाजपा विधायकों का हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बहिर्गमन
धर्मशाला, स्टोन क्रशर बंद होने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बुधवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच तीखी टिप्पणियां देखी गईं। मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टोन क्रशर बंद करने का कारण बताया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जैसे ही अगले प्रश्न के लिए कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सरकार पर अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और बहिर्गमन किया। सुक्खू ने कहा कि सरकार खनन से 5 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना बना रही है और मौजूदा खनन नीति में संशोधन का प्रस्ताव है क्योंकि इससे कथित तौर पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मॉनसून के दौरान ब्यास बेसिन में 128 स्टोन क्रशर को बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोई राजस्व हानि नहीं हुई, क्योंकि बारिश के मौसम के दौरान 15 सितंबर तक स्टोन क्रशर को बंद करना एक सामान्य प्रथा है। सुक्खू ने गिट्टी और रेत की दर में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार निर्माण लागत में रेत और पत्थर की कीमत भी जोड़ने पर विचार कर रही है। बिक्रम सिंह ठाकुर और बिपिन सिंह परमार (दोनों भाजपा) ने सरकार के फैसले को “जनविरोधी” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसने न केवल लोगों को अधिक कीमत चुकाने के लिए मजबूर किया गया,…
अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं, जो नहीं कहते हैं उसे जरूर करते हैं: हेमा मालिनी
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की और अक्षय कुमार की एक फिल्म के संवाद से मिलते-जुलते शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते उसे (वह) जरूर करते हैं।’’ उन्होंने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर चर्चा में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तीनों विधेयकों के कानून बनने के बाद अपराधियों की रूह कांपने लगेगी। हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते हैं उसे (वह) जरूर करते हैं।’’ उन्होंने किसी फिल्म का उल्लेख नहीं किया,…
जम्मू कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, शुरू होने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड
श्रीनगर, कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और…
समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद जाति आधारित गणना पर कोई निर्णय लेंगे : मुख्यमंत्री शिंदे
नागपुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि जाति आधारित गणना पर कोई…
नई दिल्ली में बीआईएसएजी-एन कार्यालय का उद्घाटन
पीएम गतिशक्ति के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) के कार्यालय-सह-प्रशिक्षण केंद्र…
नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधान मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
19 दिसंबर को भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के…
पार्कों में कूड़ा न फैलाया जाए या असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न हो : मेयर शैली ओबेरॉय
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश…
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 19 दिसंबर को दिल्ली के दो अस्पतालों का औचक…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को फोन किया; संसद परिसर में कुछ सांसदों की नौटंकी से दुखी हूं
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक टेलीफोन कॉल आया और…