डीएमआरसी महिला यात्री के परिजनों को मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये का भुगतान करेगी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि वह उस महिला यात्री के परिजनों को ₹15 लाख का मुआवजा देगा, जिसकी पिछले सप्ताह दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक दुर्घटना के बाद दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई थी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि मेट्रो रेलवे (दावे की प्रक्रिया) नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुसार, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, मृतक के बच्चों को मानवीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा डीएमआरसी दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी ख्याल रखेगी। सभी आवश्यकताओं को शीघ्रता से पूरा करने के लिए मामले को देखने के लिए डीएमआरसी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरीजी ने यह भी निर्देश दिया है कि बच्चों की देखभाल और शिक्षा दिल्ली मेट्रो प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाए। 14 दिसंबर 2023 को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक घटना घटी थी, जहां प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक महिला यात्री के कपड़े ट्रेन में उलझ गए,…

पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया ने 1989 में 63 सांसदों के निलंबन का हवाला दे विपक्ष पर पलटवार किया

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया ने संसद से कई सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना पर बुधवार को पलटवार करते हुए इंदिरा गांधी की हत्या पर रिपोर्ट पेश करने की लगातार मांग करने पर 1989 में लोकसभा से 63 सांसदों के निलंबन का हवाला दिया।  वर्ष 1989 में राज्यसभा सदस्य रहे अहलूवालिया ने कहा कि विपक्ष ने सरकार को निशाना बनाने के लिए संसद की सुरक्षा में सेंध को राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया है। साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि एक प्रधानमंत्री की हत्या से बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा क्या हो सकता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 63 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था क्योंकि वे चाहते थे कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ठक्कर आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे। न्यायमूर्ति ठक्कर आयोग ने इंदिरा गांधी की हत्या की जांच की थी, जिसमें सुरक्षा चूक और साजिश से संबंधित पहलू भी शामिल थे। पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर से भाजपा सांसद अहलूवालिया 1989 में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध के बारे में संसद के दोनों सदनों में बयान देना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में लोकसभा और राज्यसभा से 143 विपक्षी सांसदों को तख्तियां लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। विपक्ष ने सरकार पर आलोचनात्मक आवाजों को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है।…

नौकरी के बदले जमीन: ईडी ने तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ धनशोधन मामले की जांच के क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी।  तेजस्वी (34) को 22 दिसंबर को संघीय एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, वहीं लालू प्रसाद को अगले सप्ताह 27 दिसंबर को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा गया है।  इस मामले में ईडी एक बार 11 अप्रैल को तेजस्वी यादव से करीब आठ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब उसने लालू को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। यह समन लालू प्रसाद परिवार के एक कथित “करीबी सहयोगी” अमित कात्याल से पूछताछ के बाद आया है। कात्याल को ईडी ने नवंबर में गिरफ्तार किया था।  कथित घोटाला उस समय का है जब लालू संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004…

नई दिल्ली में बीआईएसएजी-एन कार्यालय का उद्घाटन

पीएम गतिशक्ति के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) के कार्यालय-सह-प्रशिक्षण केंद्र…

पार्कों में कूड़ा न फैलाया जाए या असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न हो : मेयर शैली ओबेरॉय

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश…

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 19 दिसंबर को दिल्ली के दो अस्पतालों का औचक…

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को फोन किया; संसद परिसर में कुछ सांसदों की नौटंकी से दुखी हूं

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक टेलीफोन कॉल आया और…

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से डीटीसी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवहार्यता के बारे में पूछा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीटीसी बसों…

दिल्ली में अधिकृत कॉलोनियों पर सुरक्षा बढ़ाने का विधेयक संसद में पारित

19 दिसंबर को, भारतीय संसद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक,…

दिल्ली परिवहन विभाग की रिपोर्ट कहती है कि 8 साल में 30 क्लस्टर बसों में आग लगी

दिल्ली परिवहन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 8 वर्षों में दिल्ली में तीस बसों…