‘रामायण’ फिल्म पर हिंदू जनजागृति समिति ने जताई आपत्ति

पणजी,  हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इसमें महर्षि वाल्मीकि की महाकाव्य कथा को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है  राक्षस राजा रावण का महिमामंडन किया गया है और भगवान राम तथा लक्ष्मण को पारंपरिक चित्रण से अलग दिखाया गया है।

          संगठन ने हिंदुओं से फिल्म नहीं देखने की अपील की है। उसने दावा किया कि फिल्म ‘कम्युनिस्ट एजेंडे’ को बढ़ावा देती है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिल्म के दूसरे भाग में भी इसी तरह की कथित विकृतियां पाई गईं तो देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

          नितेश तिवारी की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण : राइज ऑफ ए लेजेंड’ में रणबीर कपूर ने भगवान राम  साई पल्लवी ने माता सीता  यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।

          एचजेएस की गोवा इकाई के संयोजक मनोज सोलंकी ने मंगलवार शाम जारी एक बयान में दावा किया कि फिल्म के कई दृश्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। उन्होंने रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर फिल्मकार की व्याख्या पर भी सवाल उठाए।

          एचजेएस के प्रतिनिधियों ने फिल्म को लेकर अपनी आपत्तियां उठाने के लिए मंगलवार को मुंबई में संवाददाता सम्मेलन भी किया।

          सोलंकी ने कहा कि रामायण लाखों लोगों की गहरी आस्था का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में ऐसे प्रसंग और पात्रों का चित्रण शामिल किया गया है  जो मूल कथा से मेल नहीं खाते।

          उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर भी फिल्म के धार्मिक पहलुओं की पर्याप्त जांच नहीं करने का आरोप लगाया।

          उन्होंने कहा कि धार्मिक महाकाव्यों पर आधारित फिल्मों को मंजूरी देने से पहले बोर्ड को धर्मग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए और विद्वानों से परामर्श करना चाहिए  ताकि मूल कथाओं को विकृत होने से बचाया जा सके।

          समिति की मुख्य आपत्तियां रावण के चित्रण  शूर्पणखा प्रसंग  लक्ष्मण के चरित्र और भगवान राम तथा सीता के चित्रण को लेकर हैं।

          उन्होंने सरकार से भी भगवान राम के कथित अपमान और हिंदू संगठनों की ओर से उठाई गई चिंताओं पर ध्यान देने की अपील की।

          सोलंकी ने कहा  ‘‘यदि दूसरे भाग में भी इसी तरह की विकृतियां पाई गईं तो हम देशभर में सड़कों पर उतरेंगे और फिल्म का कड़ा विरोध करेंगे।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common