आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नगालैंड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

अमरावती/कोहिमा/)कोलकाता, आंध्र प्रदेश नगालैंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने राज्य के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म और उनके सानंद के स्मरण का समय है। राजभवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा ‘‘मैं क्रिसमस त्योहार के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के सभी ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’नजीर ने कहा ‘‘इस खुशी के अवसर पर मैं अपने ईसाई भाइयों और बहनों के साथ मिलकर विश्व में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी राज्य के लोगों को क्रिसमस की बधाई दीं।ईसाई बहुल नगालैंड में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार पूरे धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा लोगों ने विशेष प्रार्थना सभाओं और भोज में हिस्सा लिया। सजावटी रोशनी और क्रिसमस स्टार से घरों सड़कों सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक भवनों को सजाया गया। मंगलवार रात को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग समूहों में घूमते और ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। घड़ी की सूइयां 12 बजे पर पहुंचते ही आसमान आतिशबाजी से रोशन हो गया और गिरजाघरों की घंटियों की आवाज गूंज उठी। लोग बुधवार की सुबह रंग-बिरंगे परिधानों में गिरजाघरों में उमड़ पड़े और प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए। नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता वाई पैटन ने इस खुशी के अवसर पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने एक संदेश में कहा ‘‘जैसा कि हम इस खुशी भरे क्रिसमस के मौसम का जश्न मनाते हैं यह आपके जीवन में शांति आशा और प्रकाश लाये। चिंतन और एकजुटता का यह समय हमें प्रेम दया और कृतज्ञता के महत्व की याद दिलाता है।’’ मुख्यमंत्री रियो ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा ‘‘क्रिसमस शांति प्रेम आनंद और आशा का संदेश देता है जो हमारे दिलों को भरे। आइए हम सच्ची ईसाई भावना में सहिष्णुता क्षमा और सद्भावना के मूल्यों को अपनाएं। मैं आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ नगालैंड में 22 दिसंबर को सरकारी छुट्टियों की शुरुआत हुई जो दो जनवरी तक जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में भी क्रिसमस का हर्षोल्लास देखने को मिला। लोग गिरजाघरों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए जिसमें ईसा मसीह के जन्म पर उपदेश दिए गए। कोलकाता कृष्णानगर बरुईपुर और अलीपुरद्वार के ईसाई बहुल इलाकों में घरों को सजावटी रोशनी से सजाया गया। इस दिन को मनाने के लिए इन इलाकों में सामुदायिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कोलकाता में सुबह से ही इको पार्क अलीपुर चिड़ियाघर विक्टोरिया मेमोरियल और निक्को पार्क के टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिन में अलीपुर चिड़ियाघर में कुल 69 152 लोग आए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा ‘‘बंगाल को जो चीज वास्तव में असाधारण बनाती है वह है ‘विविधता में एकता’। यह केवल एक आदर्श नहीं है जिसे हम संजोते हैं यह हमारी आत्मा है। त्योहारों के मौसम में एकजुटता की यह भावना गहराई से गूंजती है।’’ वह कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी में मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुईं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शुभेंदु अधिकारी ने भी ‘‘क्रिसमस मनाने वालों को शुभकामनाएं’’ दीं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में करीब 2 000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और निगरानी के लिए ग्यारह निगरानी स्तंभ स्थापित किये गए हैं। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: