अनुराग ठाकुर ने राष्ट्र निर्माण में सामाजिक उद्यमिता की भूमिका को रेखांकित किया

नयी दिल्ली, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्र निर्माण में सामाजिक उद्यमिता की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।

ठाकुर ने जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और श्वाब फाउंडेशन द्वारा स्थापित ‘सोशल एंट्रप्रिन्यॉर ऑफ द ईयर अवार्ड-2022’ प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही।

‘हकदर्शक’ तकनीकी मंच के अनिकेत डोएगर को पुरस्कार प्रदान किया गया जो नागरिकों को उनके लाभ वाली कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ता है।

ठाकुर ने समारोह में कहा, ‘‘आज उद्यमी देश के सामने मौजूद कुछ सबसे ज्वलंत समस्याओं के नवोन्मेषी समाधान तलाश रहे हैं।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: